राफेल सौदे में भष्टाचार हुआ,राहुल गांधी की बात सही साबित हुई। राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस

राफेल सौदे में भष्टाचार हुआ,राहुल गांधी की बात सही साबित हुई। राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने राफेल सौदे पर कहा कि फ्रांस में ताजा खुलासे हुए है कि राफेल सौदे में भष्टाचार हुआ ,कांग्रेस एवम राहुल गांधी जी की बात सही साबित होते नज़र आ रही है फ्रांस में ताजा खुलासे होने के बाद अब यह घोटाला सबके सामने आ चुका है,ऐसे में फ्रांस की सरकार ने राफेल सौदे की जाच के आदेश देने के बाद मोदी सरकार की चुप्पी क्यों है।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी संसद एवम सड़क की लड़ाई लड़ते हुए राफेल सौदे में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जांच की मांग की थी और उन्होंने कहा था कि 526 करोड़ रुपये का एक राफेल विमान 1,670 करोड़ कैसे हुई,तब भाजपा वाली केंद्र कि मोदी सरकार ने इसे गोपनियता का हवाला देते हुए जाच नही कराये जाने की बात कहकर कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया था। फ्रांस में राफेल जाच शुरू हो गई है ऐसे में यह मामला भारत देश की सुरक्षा और साख का है, इसलिए एक निष्पक्ष और स्वतंत्र जेपीसी जांच ही एकमात्र रास्ता है,जब फ्रांस की सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है, तो क्या भारत देश में इसकी जांच नहीं होनी चाहिए जहां भ्रष्टाचार हुआ है?”
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि यह कांग्रेस बनाम भाजपा का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत देश की सुरक्षा का और सबसे बड़े रक्षा सौदे में ‘भ्रष्टाचार’ का विषय है। आखिर राफेल सौदे में दलाली किसने खाई , रिलाइंस कंपनी को भागीदार किसके कहने से बनाया गया, इसलिए राफेल सौदे में सच का पता लगाने जेपीसी जाच ही केवल एक रास्ता है। प्रधानमंत्री मोदी जी चुप क्यों है, उनकी चुप्पी समझ से परे है प्रधानमंत्री जी इस मामले में सज्ञान लेकर तुरंत ही जाच का आदेश देना चाहिए जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। जिस तरह तीन चीजो को नही छुपाया जा सकता सूर्य, चंद्रमा, एवम सत्य,ऐसे में 526 करोड़ का एक राफेल विमान 16,70 करोड़ में कैसे खरीदा, इस खरीदी की सच एवम सत्य बाते हिंदुस्तान के सामने आना ही चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *