कोठारिया पंचायत में महानरेगा कामों का सामाजिक अंकेक्षण

कोठारिया पंचायत में महानरेगा कामों का सामाजिक अंकेक्षण

राजसमंद। पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत कोठारिया में सामाजिक अंकेक्षण समिति के सदस्यों ने नरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर अंकेक्षण किया। ग्रेवल सड़क शंकर खटीक के मकान से हरिजन बस्ती तक, चारागाह विकास एवं वृक्षारोपण,ग्रेवल सड़क भैरू सिंह देवड़ा के मकान से नाडी तक, नाडी निर्माण आदि। कार्य का निरीक्षण किया।
सामाजिक अंकेक्षण के सदस्य पप्पूलाल कीर ने बताया कि नरेगा योजना के तहत करवाए गए समस्त रिकॉर्ड एवं पत्रावलियों की जांच की। निर्माण कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन, माप पुस्तिका से मिलान किया। आदि का सत्यापन किया। मौके और रिकॉर्ड के अनुसार जांच के निष्कर्ष अभिलिखित करते हुए अंकेक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में तैयार करवाया। इस दौरान
सरपंच अजय सिंह चौहान, उप सरपंच किशन लाल खटीक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु जी, रोजगार सहायक सचिव भीम राज भील सामाजिक अंकेक्षण समिति के
सदस्य पप्पूलाल कीर,मांगीलाल सालवी, बसंत कुमार ,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *