2014 मे आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में फर्जी वाड़ा के जांच में कोर्ट के निर्णय पर अबतक कार्यवाही नही


दिनाँक-30-06-2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

2014 मे आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में फर्जी वाड़ा के जांच में कोर्ट के निर्णय पर अबतक कार्यवाही नही

कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए इतनी देरी में प्रशासन की मनसा संदेहास्पद-तरुणा साबे बेदरकर

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 2014 में आदिम जाति कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी 849 पदों पर सीधी भर्ती पर हुए फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट के आदेश पर 7 महीने बीतने पर भी कार्यवाही नही होने पर सवाल उठाए हैं।तरुणा साबे बेदरकर ने बताया कि भाजपा के शासन काल 2014 में आदिम जाति कल्याण विभाग ने चतुर्थ श्रेणी 849 पदों पर सीधी भर्ती निकाली थी।जिसपर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ था। भाजपा काल मे इस सीधी भर्ती पर व्यापक पैमाने पर फर्जी वाड़ा हुआ था।उस समय विभाग के मंत्री श्री केदार कश्यप जी थे।
चतुर्थ श्रेणी संघ द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए जांच की मांग की गई थी।जिसमे काँग्रेस के नेताओ ने अपना समर्थन देते हुए इस मामले को उठाया था।पर 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस नेता अपना वादा भूलते हुए इस मामले से कन्नी काटते नजर आने लगे।

ज्ञात हो कि 2014 से लगातार कभी धरना कभी उपवास कभी अनसन के माध्यम से प्रशासन तक संघ के द्वारा संघर्ष किया गया अंतिम निर्णय के रूप में जब हाई कोर्ट ने बस्तर कलेक्टर को जल्द से जल्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित करने के बाद भी आज 7 महीने होने पर भी कोई निर्णय नही लिया जाना और कार्यवाही नही किया जाना कही ना कही प्रशासन की मनसा को संदेह में डालता है।कोर्ट के आदेश के बावजूद भी कार्यवाही में लीपापोतीऔर दोषियों को बचाने की संलिप्ता विभाग और प्रशासन द्वारा स्पस्ट दिखाई दे रही है। कलेक्टर महोदय के निर्णय के बीच याचिकाकर्ता का वेतन हर माह किसी ना किसी बहाने रोका जा रहा है।जबकि जिन लोगो का नाम इस मामले में सामने आया है उन्हें बराबर वेतन मिल रहा है।और आज लगातार याचिकाकर्ता संघ के द्वारा पत्राचार मेल मिलाप के बावजूद भी कार्यवाही और जवाब ना मिलने पर संघ पुनः 1 जुलाई से आमरण अनशन करने को मजबूर हैं। क्या हर बार अनशन या प्रदर्शन करने पर ही दे दोनों सरकारे और उनकी आला अफसरों की नींद खुलेगी ।बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण बात है आज कोर्ट के आदेश के बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है संघ के पदाधिकारियों को पुनः अनशन का सहारा लेना पड़ रहा है।तरुणा बेदरकर ने आगे कहा कि ऐसे फर्जीवाड़े को हम हमेशा उजागर करते रहेंगे।और कल इसी मामले में कार्यवाही की मांग हेतु कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन दिया जाएगा।इसके बावजूद भी हमे संतुष्टि पूर्ण जवाब नही मिलता तो पार्टी इस मामले हेतु उग्र आंदोलन करेगी।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *