सिनेमा हॉल-थिएटर सहित सैकड़ों व्यापार को खोलने की मिली अनुमति,अध्यक्ष पारवानी ने कहा-चैम्बर व कैट के बैनर तले पूरे प्रदेश में दुकानों के बाहर लगेगा वैक्सीनेटेड का स्टिकर,ग्राहकों को भी करेंगे जागरूक

सिनेमा हॉल-थिएटर सहित सैकड़ों व्यापार को खोलने की मिली अनुमति,अध्यक्ष पारवानी ने कहा-चैम्बर व कैट के बैनर तले पूरे प्रदेश में दुकानों के बाहर लगेगा वैक्सीनेटेड का स्टिकर,ग्राहकों को भी करेंगे जागरूक

रायपुर,28 जून 2021। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा , कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि राजधानी रायपुर में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी करते हुए व्यापार-व्यवसाय में छूट प्रदान की है।

अध्यक्ष पारवानी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी व्यापारांे को खोल दिया गया है जो कि चेम्बर के ही प्रयासों का सार्थक परिणाम है। पारवानी ने मीडिया से बातचीत पर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा घटते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए अब सभी व्यापारों को रात 8 बजे तक खोल दिया गया है, सुधरती स्थिति  के अनुसार चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल समय अवधि में बढ़ोत्तरी करने की मांग भी करेगा। 

श्री अमर पारवानी ने बताया कि चेम्बर -कैट के बैनर तले पूरे प्रदेश में व्यापारी,उनके परिवार सहित उनके दुकान-संस्थान में कार्यरत कर्मचारी एवं उनके भी परिवारों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने हेतु पिछले 1 सप्ताह से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी व्यापारी संघो के बीच मे जाकर वैक्सीनेशन कैम्प लगवा “100 प्रतिशत टीकाकरण करवाया जा रहा है।

अध्यक्ष पारवानी ने बताया कि इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अब पूरे प्रदेश में चेम्बर द्वारा जिन व्यापारियों ने वैक्सीन लगवा ली है, उन व्यापारियों की दुकानों के बाहर “यह प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत वेक्सीनेटेड है“ का स्टीकर चिपकाया जाएगा जिससे दुकान में खरीदी करने आने वाले ग्राहकों के मन मे किसी प्रकार से संक्रमण का डर ना रहे, वही दूसरी ओर व्यापारी एवं उनके परिवार भी सुरक्षित रहे।

चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानी ने चेम्बर के सभी पदाधिकारियों सहित सदस्यों को व्यापार लगभग पूरी तरह से खुल जाने हेतु बधाई देते हुए अपील की है वे मास्क-सेनेटाइजर का उपयोग सुनिश्चित करे व जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स के अनुसार ही व्यापार कर उसका पालन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *