रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में देवपुरी अमलीडीह मार्ग के निर्माण कार्य को सीजीआरआईडीसीएल के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने सत्यनारायण शर्मा ने लोकनिर्माण मंत्री से मांग की

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में देवपुरी अमलीडीह मार्ग के निर्माण कार्य को सीजीआरआईडीसीएल के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने सत्यनारायण शर्मा ने लोकनिर्माण मंत्री से मांग की

रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहु से देवपुरी अमलीडीह मार्ग के निर्माण कार्य को आगामी सीजीआरआईडीसीएल के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। विधायक सत्यनारायण शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के प्रतिनिधी मंडल को लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहु ने शीघ्र स्वीकृति देने के लिए आश्वस्त किया। देवपुरी अमलीडीह मार्ग को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा की पहल पर लोकनिर्माण मंत्री के द्वारा मार्ग के निर्माण को लेकर भरोसा दिलाया गया है। मार्ग के निर्माण से बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा होगी और क्षेत्र का विकास होगा।

इस दौरान गोगांव रेल्वे अंडरब्रिज में लोकनिर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य की धीमी गति और नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया। लोकनिर्माण मंत्री ने निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज का खुद निरीक्षण करने की बात कही।

उल्लेखनीय है गोगांव रेल्वे अंडरब्रिज का विधायक सत्यनारायण शर्मा ने खुद निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विधायक सत्यनारायण शर्मा ने काम की धीमी गति और लापरवाही देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। कोरोना काल में भी सत्यनारायण शर्मा क्षेत्र में विकास कार्यों का खुद जायजा ले रहे थे।

लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहु से मिलने गए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों में महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज शर्मा , चंपा देवागन, हिरेद देवागन,ऋषि बारले,नीशि कातं पाण्डेय ,पवन साहु ,हेमंत सिंह ,कृष्णा कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *