शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
एम्स की ओपीडी की हुई पुनः शुरूआत
विधायक विकास उपाध्याय और शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने किया एम्स का निरीक्षण
रायपुर 8 जून 2021। विधायक विकास उपाध्याय और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे एम्स हाॅस्पिटल के निरीक्षण मे पहुंचेे। विधायक विकास उपाध्याय जी द्वारा एमस की ओपीडी को पुनः खोलने की मांग की गयी थी जिसके परिणाम स्वरूप अब एम्स की ओपीडी खुल चुकी है। निरीक्षण पर पहुचे विधायक विकास उपाध्याय और गिरीश दुबे ने बताया कि कि कोविड 19 मे जिस प्रकार से एम्स मेकाहारा जिला अस्पताल आयुर्वेदिक काॅलेज के ओपीडी की शुरूआत फिर से कराने की मांग की थी। जिसमे सभी ने अपनी सहमति दी थी। अब ओपीडी चालू हो चूके है। कोविड के कारण ये काम रूक गये थे पर अब सब सुचारू रूप से चल रहे है। जिसके लिए उन्होने एम्स मेकाहारा जिला अस्पताल का धन्यवाद किया।
गिरीश दुबे ने धन्यवाद करते हुए कहा कि माननीय विधायक विकास उपाध्याय जी ने एम्स के डाॅक्टर से मुलाकात कर उनसे निवेदन किया था कि कोरोन काल मे जब ओपीडी बंद हो गई थी और मरीजो का इलाज ओपीडी के माध्यम से बाध्य था तो विधायक विकास उपाध्याय जी के निवेदन करने के बाद एम्स के डायरेक्टर नागरकर जी ने ओपीडी की शुरूआत दो दिन पहले की है और उस की व्यवस्था का निरीक्षण करने आज पहुचे जिसमे सुचारू रूप से सभी चीजे चल रही है। उन्हाने कहा कि हमारे आदरणीय मंत्री जी ने सभी से चर्चा करने के बाद मेकाहारा और जिला अस्पताल मे भी ओपीडी सुचारू रूप से चालू करवायी है। जिससे की शहर के लोगो कोे अपनी सामान्य चिकित्सा व्यवस्थाये उपलब्ध हो सके।
प्रवक्ता
दिलशाद हुसैन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

