फर्जी एवं जाली दस्तावेज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा के द्वारा कराया गया एफ. आई. आर

फर्जी एवं जाली दस्तावेज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा के द्वारा कराया गया एफ. आई. आर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा,बी एल संतोष , स्मृति ईरानी सहित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी मनघड़ंत फेक न्यूज़ को वृहद स्तर में साझा कर देश मे साम्प्रदायिकता,हिंसा फैलाने का प्रयास किया।इस पर रोक लगाने हेतु एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने हेतु समूचे देश मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपने अपने छेत्र के थाना में एफ आई आर दर्ज करवाई जा रही है।आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जी के नेतृत्व में धरसींवा थाना में एफ आई आर दर्ज करवाई गई इसमें मुख्य रूप से रोशनपुरी गोस्वामी,साहिल खान,रवि लहरी,हमीद रजा,शाहिद खान,देवेन्द्र खेलवार, भावेश बघेल और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *