भाजपा माना मंडल द्वारा लगातार 20 दिनों से किया जा रहा सूखे अनाज का वितरण

भाजपा माना मंडल द्वारा लगातार 20 दिनों से किया जा रहा सूखे अनाज का वितरण

वृद्ध नागरिकों को वैक्सीन सेंटर पहुँचाने में मदद करे- मुंदडा

रायपुर,19 मई 2021।बभाजपा माना मंडल द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में लगातार 20 दिनों से दीनदयाल खाद्यान सहायता के तहत सूखे अनाज का वितरण जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में माना मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

श्री राठी ने बताया कि चूंकि लॉक-डाउन के चलते मंदिर बंद होने के कारण मंदिर के बाहर बैठने वाले भिक्षुक के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, ऐसे लोगो को चिन्हांकित कर भाजपा माना मंडल द्वारा सूखा अनाज वितरित किया जा रहा है जिसकी जानकारी आज भाजपा प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री छगन मुंदडा को दी गयी जिस पर श्री मुंदडा ने भाजपा माना मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सूखा अनाज के साथ-साथ आम जनता को वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करे एवं वृद्ध व्यक्तियों को वैक्सीन सेंटर तक पहुँचाने में मदद करे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी,मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त सेवलानी, छाया पार्षद विलास सुतार, महामंत्री मेघुराम साहू, डॉ.विवेक श्रीवास्तव,प्रेम टंडन, अमलेश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *