भाजपा माना मंडल द्वारा लगातार किया जा रहा सूखे अनाज का वितरण,बृजमोहन ने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा

भाजपा माना मंडल द्वारा लगातार किया जा रहा सूखे अनाज का वितरण,बृजमोहन ने कहा- नर सेवा ही नारायण सेवा

रायपुर,8 मई 2021। कोरोना के कारण लोगो को भोजन व राशन की दिक्कतों से राहत मिल सके इसके लिए भाजपा माना मंडल द्वारा दीनदयाल खाद्यान सहायता प्रारंभ की गई है जिसके तहत जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर की अगुवाही में माना मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नही है, को चिन्हांकित कर सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसकी जानकारी आज माना मंडल द्वारा पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर दी गयी जिस पर श्री अग्रवाल ने भाजपा माना मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना के माध्यम से ईश्वर ने हमे सेवा का अवसर दिया है और हमे इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए जिन व्यक्तियों को मदद की आवश्यकता है उन तक तत्काल मदद पहुँचायी जानी चाहिए क्योंकि नर सेवा ही ईश्वर सेवा है।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने बंगले में मौजूद ज़रूरतमंदों को राहत सामाग्री भी वितरित की।इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय मंत्री बिंदु माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत सेवलानी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर,छाया पार्षद विलास सुतार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मिनी पांडेय, मेघुराम साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *