पेट्रोल डीजल के बाद डीएपी खाद की मूल्यवृद्धि से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर- राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस

पेट्रोल डीजल के बाद डीएपी खाद की मूल्यवृद्धि से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर- राजेन्द्र बंजारे प्रदेश सचिव कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने डीएपी और नायट्रोजन फास्फोरस खाद के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी किये जाने पर केंद्र की भाजपा वाली मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है मोदी सरकार के इस फैसले को किसानों को बर्बाद करने वाला फैसला बताते हुए श्री बंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि किसानों को लेकर उनकी मंशा कैसी है, किसानों की आय घटानी है और उद्योगपतियों की बढ़ानी है ये भाजपा की सोच है
डीएपी के दामों में की गई भारी बढ़ोत्तरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा कि इतनी अधिक बढ़ोत्तरी पिछले 70 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई। डीएपी के दाम बढ़ने से खरीफ की बुवाई शुरू होते ही किसानों में हाहाकार मच जाएगा। किसान पहले ही दर्द से तड़प रहा है ये भारी भरकम चोट वो कैसे बर्दाश्त करेगा? पता नहीं सरकार किसानों से कौन सी दुश्मनी निकाल रही है। सरकार जो सौतेला व्यवहार देश के किसानों के साथ कर रही है वैसा व्यवहार तो कोई दुश्मन के साथ भी नहीं करता। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झांसा देकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी तो छोड़िये, किसान का खर्चा कई गुना बढ़ा दिया। पहले ही भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रखे हैं।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि किसान वर्ग पहले ही भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से तंग हाल है। 50 किलो वाले डीएपी खाद का बैग किसान को पहले 1200 रुपये में पड़ता था। अब उसका रेट 1900 रुपये हो गया है। इसी प्रकार 50 किलो वाले नाइट्रोजन फॉस्फोरस की कीमत 50 किलो के बैग के दामों में 615 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1185 से 1800 रुपये का कर दिया है। पहले यूरिया का बैग 50 किलोग्राम का आता था, जिसके दामों में बढ़ोतरी कर दी गई थी और वजन घटाकर 45 किलोग्राम कर दिया गया था। देश का किसान पहले ही तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है जिसमे सैकड़ो की संख्या में किसानों की मौत हो चुकी है और मोदी सरकार किसानों के प्रति एक सवेदना भी ब्यक्त नही किये है। हर तरफ किसानों को बर्बाद करने की सोच रखने वाली भाजपा की मोदी सरकार को सबक सिखाने किसान कमर कस के बैठी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *