कोरोना से छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिव, दंतेवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री दीपक कर्मा जी का कोरोना के कारण निधन पर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी द्वारा शोक प्रकट किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नगर पालिका के अध्यक्ष दीपक कर्मा का गुरुवार तड़के रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया उन्होंने तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली| दीपक दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा और बस्तर टाइगर स्वर्गीय श्री महेंद्र कर्मा जी के बड़े पुत्र थे|
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी ने कहा
आज कोरोना ने कांग्रेस के मजबूत सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है। यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें*
*मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कर्मा को करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ था| इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गय था. कुछ दिनों बाद से उनकी हालत गंभीर रहने लगी और फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता गया| दीपक कर्मा की स्थिति लगातार बिगड़ती देख उन्हें रायपुर के एमएमआई नारायणा सुपरस्पशियलिटी में भर्ती किया गया था|जहां आज तड़के उनकी मृत्यु हो गई।*
प्रवक्ता
दिलशाद हुसैन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी

