युनूस कुरैशी प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने पश्चिम बंगाल मे राष्ट्पति शासन लगाने की की मांग

आज दिनांक 05 मई 2021 को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी और TMC के गुंडो द्वारा निर्दोष लोगो पर और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या, गुण्डागर्दी, आगजनी जैसे हिंसात्मक घटनाओं के विरोध में धरना दिया, पूरे पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करता हूँ, मेरे साथ धरना में भाजपा नेता मिर्जा मकबूल बेग शामिल हुये!

मकबूल बेग ने कहा कि चुनाव में टीएमसी को विजयश्री मिलते ही जिस प्रकार से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता जमुना के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या की गई, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून का राज़ नहीं गुंडा राज़ चल रहा है और गुंडागर्दी करने वाले और कोई नही बल्कि सत्ताधारी सरकार के कार्यकर्ता है,ऐसी लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *