कोविड-19 की जटिल बीमारी को देखते हुए कोरोना में ऑक्सिजन की कमी दूर करने गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर जरूरतमंदों की कर रहा मदद- डॉ.विकास पाठक

गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर ने समाज के दानदाताओं के माध्यम से लिये ऑक्सीजन मशीन

कोविड-19 की जटिल बीमारी को देखते हुए कोरोना में ऑक्सिजन की कमी दूर करने गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर जरूरतमंदों की कर रहा मदद- डॉ.विकास पाठक

रायपुर/03 मई 2021 कोरोना महामारी से निपटने शाशन-प्रशाशन के साथ ही सामाजिक स्तर पर सामाजिक संस्था भी कर रही मदद। गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र एवं मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने बताया कि कोरोना महामारी में सबसे अधिक केश ओर जटिल समस्या ऑक्सिजन की कमी हो रही है इस ऑक्सिजन की कमी को दूर करने गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों की मदद करने ऑक्सिजन मशीन ली गई है अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र ने समाज के सदस्यों से हर स्तर पर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक दूसरे की मदद करने अपील की आज हम सब अपने जीवन के बड़े ही कठिन दौर से गुजर रहे है और हमने कई अपनो को इस बीमारी की वजह से खो दिया है अब हम ओर अपनो को न खोए सरकार के साथ-साथ हमे भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनो को बचाना है कोविड-19 नामक बीमारी में सबसे ज्यादा ऑक्सिजन की कमी और समय पर ऑक्सिजन न मिलने पर हम अपनो को समय से पहले खो रहे है गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर कोरोना के संकट के समय जरूरतमंदों के साथ इस मुश्किल घड़ी में खडे है, गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा समाज के दानदाताओ के सहयोग से समाज द्वारा क्रय की गई आक्सीजन मशीन जरूरमंदो को उपलब्ध करा रहा हैं ,आक्सीजन लेबल कम है और डॉक्टर की सलाह अनुसार उन्हें आक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन उपलब्ध करवा रहा है,बहुत से जरूरतमंदों को दवाईयां,एवं कच्चे अनाज भी समाज उपलब्ध कर रहा है।जरूरतमंद वयक्ति गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र एवं उनके सहयोगी साथीयों के मोबाइल नंबर में संपर्क कर सकता है
संपर्क सूत्र
1 प्रहलाद मिश्र 9300296677
2 बसंत तिवारी7987772647
3 नवीन शर्मा 9329120250
4 विकास शर्मा विक्की 9039231033

भवदीय,
डॉ.विकास पाठक
मीडिया प्रभारी
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर
मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *