भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बाफना ने प्रशासन से की मांग,6 मई से दो शिफ्ट में व्यापार प्रारंभ करने दी जाए अनुमति

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बाफना ने प्रशासन से की मांग,6 मई से दो शिफ्ट में व्यापार प्रारंभ करने दी जाए अनुमति

रायपुर,3 मई 2021।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा है कि 28 दिन के लॉक-डाउन के बाद राजधानी रायपुर सेहत दुर्ग एवं राजनांदगांव व अन्य जिलों में कोरोना का संक्रमण काफी कम हुआ है लेकिन लॉक-डाउन से सबसे ज़्यादा व्यापार प्रभावित हुआ है ।

श्री बाफना ने कहा है कि अब मास्क,सैनीटाइज़र एवं सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए बैंक एवं बाजार को खोला जाना अति आवश्यक है क्योंकि बैंक में लेन-देन एवं चेक क्लीयरेंस नही होने के कारण आम आदमी एवं व्यापारी नगद नहीं निकाल पा रहे है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रचार-प्रसार मंत्री राजकुमार राठी के अनुसार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने मांग की है कि प्रशासन समय सीमा में कटौती कर एवं कुछ व्यापार को सुबह 7 से 12 एवं अन्य व्यापार को दोपहर 2 से 7 खोलने की अनुमति प्रदान करे ताकि बाजार में भीड़ नियंत्रित रहे एवं व्यापारी के साथ-साथ सरकार का भी राजस्व का नुकसान ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *