भाजपा नेता दिनेश खूंटे को गुलाब का फूल देकर वैक्सीन को एक देश एक दाम हो मोदी जी को आग्रह करने अनोखा प्रदर्शन किया- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने वरिष्ठ भाजपा नेता और तीन बार के जनपद सदस्य दिनेश खूंटे को गुलाब का फुल देते हुए मोदी सरकार की वैक्सीनेशन नीति पर हमला करते हुए कहा कि एक व्यक्ति पांच दाम की नीति के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता सहित रायपुर ग्रामीण वासियों में जबरदस्त नाराजगी है वैक्सीनेशन के दाम 400 और 600,1200 रुपये वसूलना ऐसी बेतुकी नीति पहली बार बनी जब केंद्र सरकार के लिए कुछ और दाम राज्य सरकार के लिए कुछ और दाम है इसका मतलब यह है कि मोदी सरकार सीधे-सीधे प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाना चाहती है और इसके लिए राज्य सरकारों के ऊपर बोझ डालने का काम किया है जो न्याय संगत नही है पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि देश के लोगों को वैक्सीनेशन की सुरक्षा के अधिकार से मोदी सरकार क्यों वंचित रखना चाहती है कोई पहली बार नहीं हो रहा है इससे पहले भी देश में अनेक बीमारियां आई लेकिन कांग्रेसी सरकार ने समय समय पर उचित निर्णय लेकर देश को बचाया है,साथ ही किस तरीके से कांग्रेस की सरकार ने पोलियो के खिलाफ जंग जीती है अगर उस समय भी अलग-अलग लोगों को पोलियो वैक्सीन के अलग-अलग रेट होते तो शायद बड़ी माता और पोलियो जैसी बीमारियो का उन्मूलन का कार्य देश मे कभी संभव नहीं हो पाता।
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि यह पूरी तरह से लूट है। यह आपदा में अवसर ही नहीं अपितु आपदा में मोदी सरकार का व्यापार है। यह जनता पर पड़ने वाला भयंकर बोझ है। दवाओं के मूल्य नियंत्रण प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम दरें केंद्र सरकार निर्धारित कर सकती है। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को दो बार पत्र भी लिखा है।
इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर भाजपा नेता दिनेश खूंटे को गुलाब का फूल भेंट कर रहे है। फूल देने के साथ भाजपा नेताओं से मांग एवम आग्रह की जा रही है कि वे छतीसगढ़ के शीर्ष भाजपा नेतृत्व के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुजारिश करें कि देश में वैक्सीन का एक दाम हो।

