महाराष्ट्र के नागपुर के प्यारे खान ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने एक हफ्ते के अंदर 85 लाख रुपये की ऑक्सीजन अस्पतालों को दान दी

महाराष्ट्र के नागपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने एक हफ्ते के अंदर 85 लाख रुपये की ऑक्सीजन अस्पतालों को दान दी है. ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का नाम प्यारे खान है. प्यारे खान ने 1995 में नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर संतरे बेचने के साथ अपने काम शुरुआत की थी. उन्होंने रिक्शा भी चलाया. आज 400 करोड़ रुपये स्टेक वाली कंपनी के मालिक हैं.अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्यारे खान अब तक नागपुर और उसके आसपास के सरकारी अस्पतालों में 400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचा चुके हैं. इससे कई कोविड मरीजों की जान बची है. नागपुर प्रशासन ने उन्हें पैसे देने की बात कही है. हालांकि, ताजबाग की झुग्गी झोपड़ी में पले बढ़े प्यारे खान इसे समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हैं. उनका कहना है कि वे रमज़ान के पवित्र महीने में ‘ऑक्सीजन ज़कात’ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *