आम आदमी पार्टी पेट्रोल डीजल घरेलू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

आम आदमी पार्टी पेट्रोल डीजल घरेलू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

आज आम आदमी पार्टी कोरबा जिला इकाई जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रकाश चंद्रा कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष अमर दास कोरबा जिला के मीडिया प्रभारी मुशाहिद अंसारी कटघोरा विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता ललित महिलांगे कोरबा जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश बासु राजवंत मोनू राजपूत विवेक सिंह लखन लाल साहू उमाशंकर तथा समस्त आम आदमी पार्टी के अनेकों कार्यकर्तागण उपस्थित होकर देश के भाजपा की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को भारी नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में बताया कि देश के भाजपा की मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल घरेलू रसोई गैस में वेट टैक्स बढ़ाकर देश के आम नागरिकों के ऊपर बोझ डालने की काम कर रही है जिसे देश के आम नागरिक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और पूरे देश में बढ़ती कीमतों का एकजुट होकर केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

कोरबा जिला के सुभाष चौक में आम आदमी पार्टी कोरबा जिला इकाई ने पेट्रोल डीजल घरेलू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके कोरबा कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपे।

आम आदमी पार्टी
जिला-कोरबा (छ•ग•)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *