सिविल लाइंस स्थित जे.डी. डागा हायर सेकेंडरी स्कूल में निजी स्कूल संगठन द्वारा आयोजित बैठक सम्पन्न ,
इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बंजारा जी ने शिक्षा विभाग द्वारा बनाये गए फीस संबंधित नियमों की जानकारी संगठन के सदस्यों को दी और स्कूल संचालकों के मन में फीस संबंधित भ्रांतियां थी, उसका निवारण किया। इस अवसर पर स्कूल संगठन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता जी, शासकीय महाविद्यालय संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला जी उपस्थित रहे।

