गोदड़ीवाला धाम में 12 फरवरी को निशुल्क सामूहिक सामूहिक विवाह

गोदड़ीवाला धाम में 12 फरवरी को निशुल्क सामूहिक सामूहिक विवाह .
जैसा की प्रति वर्षानुसार गोदड़ी वाला धाम में आगामी 12 फरवरी को ब्रह्म स्वरुप संत बाबा गेलाराम साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निशुल्क सामुहिक सामूहिक विवाह का आयोजन है यह आयोजन गोदड़ीवाला धाम एवं छत्तीसगढ़ सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न होगा इस हेतु अभी तक 6 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है यह प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा के पंजीयन हो चुका है बारातीय को रहने के लिए गोदड़ीवाला धाम व्यवस्था की गई है इस आयोजन में मुख्य रूप से संत युधिष्ठिर लाल साहब जी एवं जलगांव साहब से महंत श्री देवीदास जी एवं दरबार के मंहत अंमा मीरा देवी के सानिध्य में संपन्न होगा.
आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है एवं समाज के विभिन्न संसथाओ द्वारा उपहार भी दिए जाएंगे. इस बैठक में दरबार के महंत अम्मा मीरा देवी . इंदर सचदेव .लाल खूब चंदानी .अमर गिदवानी.पवन प्रीतवानी. इंदर थौरानी. दिलीप इसरानी. राकी काशवानी. पंचायत की तरफ से अमर पंजवानी. अशोक धावना. प्रकाश लालवानी. नरसा लालवानी. विजय बठेजा. संजय मंधान. सुरेश बठेजा. अशोक वासवानी सभी सदसय लगे हुए है यह जानकारी अमर गिदवानी ने दी.👏🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *