बजट 2021अपने पूंजीपति मित्रों को देश की संपत्ति बांटने जा रही है मोदी सरकार,कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे
केंद्र की भाजपा वाली मोदी सरकार की बजट 2021 में अपने पूंजीपति मित्रों को देश की संपत्ति बांटने जा रही है मोदी सरकार’
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को पेश किए गए बजट 2021 की छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि बजट 2021 बहुत ही निराशाजनक है देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले करने सोची समझी साजिश किया जा रहा है।.
इस बजट के जरिए मोदी सरकार देश की संपत्तियों को अपने पूँजीपति मित्रों में बांटने जा रही है।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा,कि “पूरी दुनिया के साथ-साथ हिंदुस्तान भी कोरोना महामारी की चपेट में आने की वजह से आर्थिक बदहाली में फंस गया है। इसलिए जब बजट पेश होने की तारीख आई तो हमें भी उम्मीद थी कि असाधारण स्थिति में बजट में असाधारण दिशा सामने रखकर इससे निकलने की कोशिश होगी। कोई असाधारण कदम उठाया जाएगा लेकिन मुझे हताश होना पड़ा। स्थिति तो असाधारण है लेकिन बजट बेहद साधारण है। ये साधारण बजट के साथ-साथ बहुत सारे बोझ हमारे ऊपर डाले गए हैं जो नहीं डाले जाने चाहिए थे। सरकार आज जिस रास्ते पर जा रही है, वह सीधा निजीकरण की ओर ले जा रहा है। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शत-प्रतिशत दूरदर्शिता रहित’ बजट है जिसकी थीम सेल इंडिया’ (भारत को बेचना) है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा, कि रेलवे: बिक गया, हवाईअड्डे: बिक गये, बंदरगाह: बिक गये, बीमा कंपनियां: बिक गयीं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बजट में आम आदमी और किसानों की अनदेखी की गयी है और यह अमीरों को और धनवान व निर्धन को और गरीब बनाएगा, वहीं मध्यम वर्ग को इसमें कुछ भी नहीं मिला है।
बजट 2021अपने पूंजीपति मित्रों को देश की संपत्ति बांटने जा रही है मोदी सरकार,कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे

