01/02/2021
सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता रथ पहुंचे दोंदेखुर्द धरसीवा
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर में जिला यातायात पुलिस द्वारा जो कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है आज जागरूकता रथ सप्ताहिक बाजार ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी कला नाटक के माध्यम से जन जागरूकता कर यातायात के संबंध में जानकारी दिया गया एवं जरूरतमंदों को निशुल्क हेलमेट वितरित कर सड़क दुर्घटना से पीड़ित परिवार कि आप बीती कार्यक्रम के माध्यम से बता कर एवं सड़क में घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले तथा रक्तदान करने वालों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती पुलिस अधीक्षक अजय यादव उप निरीक्षक एमआर मंडावी जिलाध्यक्ष श्री उधो राम वर्मा सेवादल अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा युवा अध्यक्ष अंकित वर्मा ग्राम दोंदेखुर्द के सरपंच श्रीमती अनंता अम्मी रेड्डी दोंदेकला के सरपंच श्रीमती प्रतिमा अरविंद ठाकुर विधानसभा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने संबोधित कर सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता पर विचार रखें कार्यक्रम में ग्रामवासी युवा एवं महिला बहुत अधिक संख्या में उपस्थित थे

