माता बहादुर कलारिन का जन्मोत्सव मनाया

माता बहादुर कलारिन का जन्मोत्सव मनाया
राजनांदगांव शहर के जय स्तंभ चौक कलार पारा मे सिन्हा कलार डडसेना समाज के द्वारा कलार जाति की कुलदेवी माता बहादुर कलारिन का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया , उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद भाई शरद सिन्हा और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मोहिनी सिन्हा, डॉ घनश्याम सिन्हा और अधिवक्ता हरी सिन्हा के द्वारा किया गया सबसे पहले माता बहादुर कलारिन के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उद्बोधन हुआ ।
श्रीमती सिन्हा ने अपने उद्बोधन में सिन्हा जाति की उत्पत्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कहीं ना कहीं माता बहादुर का जिस प्रकार उसका नाम है उसी प्रकार काम भी रहा होगा क्योंकि यदि अतीत की पन्ना उल्टा कर देखा जाए तो भिन्न भिन्न विचार इतिहास के पन्नों पर वर्णित है मगर एक बात जरूर है कि भारत देश में अनेक प्रांतों में सिन्हा जाति बसे हुए हैं रहन-सहन अलग है किंतु विचार और जाति प्रेम अभी भी बरकरार है और एक होने का बाट जोह रहे इससे हमें आगे बढ़कर हाथ मिलाने की जरूरत है तभी हमारी सिन्हा जाति की शक्ति बढ़ेगी।
जन्मोत्सव की कार्यक्रम में शहर के स्वजातिय बंधुओं ने शामिल होकर पूजा अर्चना किया गया उक्त कार्यक्रम के आयोजन और आभार प्रदर्शन भाई श्री विष्णु सिन्हा के द्वारा किया गया इस बीच स्वजातीय भाई एवं बहनों उपस्थित थे इसबीच श्री पूसा लाल सिन्हा, नरसिंह घासीराम सिन्हा, शिवबालक सिन्हा राम सिन्हा परमानंद सिन्हा तरुण सिंह राजेश सिन्हा गजेंद्र सिंह मनोज सिन्हा जयराम सिन्हा कन्हैया सिन्हा श्रीमती शमा सिन्हा श्रीमती संतोषी सिन्हा श्रीमती मंजू सिंह श्रीमती लता सिन्हा श्रीमती देवकी बाई सिन्हा श्रीमती कमलेश बाई श्रीमती लक्ष्मी बाई सिन्हा श्रीमती शारदा सिन्हा और श्रीमती कुसुम सिन्हा उपस्थित थे कार्यक्रम के मंच संचालन श्री रमेश सोनवानी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *