महापौर एजाज ढेबर ने आज रात्रि राजधानी के सिटी कोतवाली चौक से जयस्तम्भ चौक तक का निरीक्षण किया*

रायपुर – राजधानी रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज रात्रि राजधानी के सिटी कोतवाली चौक से जयस्तम्भ चौक तक का निरीक्षण नगर निगम रायपुर के एम. आई. सी. सदस्यों सर्वश्री अजीत कुकरेजा, श्रीकुमार मेनन, सतनाम सिंह पनाग, पार्षद प्रतिनिधि श्री राधेश्याम विभार एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के सम्बंधित अधिकारियों के साथ करते हुए सिटी कोतवाली चौक से लेकर जयस्तम्भ चौक तक के मध्य की विद्युत लाइनों को पूरी तरह से अंडर ग्राउंड वायर कैबलिंग करवाना योजना के तहत पहले चरण में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने निर्देशित किया. राज्य शासन के निर्देशानुसार अगले चरणों में राजधानी शहर रायपुर के अन्य प्रमुख मुख्य बाजार क्षेत्रों में विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड करवाने का कार्य करवाया जायेगा एवं रायपुर को नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से राज्य शासन एवं मुख्यमन्त्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सुन्दर स्मार्ट सिटी बनाने राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के अनुरूप कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी. महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि वे अगले 2 – 3 दिनों में इसी सप्ताह सिटी कोतवाली चौक से जयस्तम्भ चौक के मध्य आने वाले व्यवसायी क्षेत्रों के सभी व्यापारी संघोँ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर उनसे रायपुर को सुन्दर स्मार्ट सिटी राज्य शासन की समाजहितैषी मंशा के अनुरूप बनाने के कार्य में सकारात्मक सहयोग मांगेंगे. ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाने के बाद जवाहर बाजार, सिटी कोतवाली थाना के बाद शहर के नागरिकों को एक और बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात देने की दिशा में महापौर की सकारात्मक पहल पर यह कार्य योजना शीघ्र क्रियान्वयन होने जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *