पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर पूरी ताक़त से लड़ेगी और इन चुनावों में मैं खुद चुनाव प्रचार में रहूंगा।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर पूरी ताक़त से लड़ेगी और इन चुनावों में मैं खुद चुनाव प्रचार में रहूंगा।


28-12-20
आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के साथ उनके निवास में सम्पन्न हुई

आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीयो की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास में सम्पन्न हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने प्रदेश पदाधिकारियों को एक नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में काम करने हेतु कहा व प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार को गति देते हुए प्रदेश की जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की बात कही है।

आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन की समीक्षा व कुछ महत्वपूर्ण विषयो पर निर्णय हेतु प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी ने प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आहूत की थी जिसमे प्रदेश प्रभारी ने संगठन की समीक्षा करते हए प्रदेश अध्यक्ष,संगठन मंत्री व प्रदेश सचिव से इसकी विस्तृत रिपोर्ट ली सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने जोन में जो संगठन पर कार्य हुए है व पूर्व में जो विधानसभा के प्रभारी नियुक्त हुए है उनकी कार्य स्थिति व बेहतर कार्य किस किस प्रभारी ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में किये है इसकी रिपोर्ट ली व संगठन को नई गति प्रदान करते हुए प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर नयी नियुक्तिया की गई व उन्होंने एक वर्ष का पूरा प्लान पदाधिकारियों को दे दिया है।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी व प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के समक्ष कहा है कि पंद्रह साल के भाजपा के कार्यकाल से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ छत्तीसगढ़ में कोंग्रेस की सरकार को चुना आज केवल दो वर्षों में ही प्रदेश की जनता के बीच से कोंग्रेस की सरकार अपनी लोकप्रियता खो चुकी है जनता से जितने वादे उन्होंने किये थे चाहे व युवाओं की रोजगार की बात हो ,किसानों के उपज का एक एक दाना धान खरीदी का हो,चिट फंड कंपनी में निवेशकों के डूबे हुए रकम की बात हो,शराब बंदी की बात हो ऐसे अपने सभी वादों से मुकरने लगी है जिससे कि जनता में इसका काफी रोष है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल बघेल,प्रदेश सहसंगठन मंत्री दुर्गा झा,प्रदेश उपाध्यक्ष सेंट्रल जोन वदूद आलम,प्रदेश उपाध्यक्ष साउथ जोन घनश्याम चंद्राकर प्रदेश सहसंगठन मंत्री देवलाल नरेटी,प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग तेजेन्द्र तोडकर,सोसल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष हितेश कुमार,सचिव इब्राहिम खान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग सुखवंती सिंह,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अज़ीम खान,दल्ली राजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवगन,समीर खान प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग लक्ष्मण सेन,प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग संत सलाम,युथ विंग संगठन मंत्री आशुतोष गोपाल,युथ विंग प्रदेश सचिव गजानंद लहरे,यूथ विंग उपाध्यक्ष डॉगेश्वर भारती,बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,कांकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,बिलासपुर जिला अध्यक्ष प्रथमेश मिश्रा, रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नायक ,कोरबा जिला अध्यक्ष सतेंद्र यादव,बेमेतरा जिला अध्यक्ष अंजोर दास, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा,बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आर्दे, रायपुर जिला सचिव एकांत अग्रवाल, रायपुर महिला जिला अध्यक्ष कलावती मार्को,प्रियंका मिश्रा, रायपुर जिला संगठन मंत्री अनु सिंग प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ सूर्यकांत निर्मलकर जनपद सदस्य प्रभा दुग्गा, बस्तर जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,मनोज राज,मुशाहिद अंसारी रामशंकर मिश्रा, रामशिला कोमरे,कुँवर सिंह,सुंदर लाल दुग्गा,बसंत निषाद,रमेश दुग्गा, रोहित कोमरे,नीलेश यादव उपस्थित थे।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *