बाबा जयगुरुदेव संगत रामपुर के द्वारा गरीबों को वितरित किए 111 कंबल

गरीबों को वितरित किए 111 कंबल

एंकर /उम्र भले छोटी हो सोच यदि बेहतर हो तो आदमी आसमान को भी छूने से पीछे नहीं हटता कुछ इसी तरह की इच्छाशक्ति रखने वाले बाबा जयगुरुदेव संगत रामपुर के द्वारा रविवार दोपहर को विधानसभा 36 बिलासपुर क्षेत्र के आश्रम गांव नरखेडा में भ्रमण करके 111 से अधिक ऐसे गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया जो ठंड से अपने आप को बचा नहीं पा रहे थे। बताया जाता है कि ग्राम मोहम्मद नगर नानकार, कगानगला, धर्मपुर, सिमरिया, सिमरा, और सारणी के जयस्तंभ चौक पर अलग-अलग स्थानों पर 10 ऐसे लोग सोते पाए गए जिनके पास कड़ाके की ठंड से बचने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे ऐसी स्थिति का सामना करने वाले गरीब लोगों को बाबा जयगुरुदेव संगत के माध्यम से लालता प्रसाद गंगवार ने कंबल का वितरण कर ठंड से बचाने का प्रयास किया इस अवसर पर उनके द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद सारणी के द्वारा सार्वजनिक स्थानों के अलावा कॉलोनी के सार्वजनिक चौक चौराहे पर अलाव जलाने की मांग भी की गई जिन लोगों के पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं थे उन्हें कंबल वितरित किए गए

वाइट :लालता प्रसाद गंगवार

रामपुर से हमारे संवाददाता सुरेश राजपुरोहित बारवा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *