छत्तीसगढ़ प्रदेश के आप संगठन के प्रमुख नेताओं ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री गोपालराव से की मुलाकात आज की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के आप संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर,सचिव उत्तम जायसवाल,मीडिया प्रभारी अज़ीम खान, लक्ष्मण सेन, सह संयोजक दीपक आरदे,दल्ली राजहरा आप प्रमुख संतोष देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद थे। आप नेताओ ने बताया कि आज की बैठक में छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर व्यापक चर्चा हुई व आने वाले कार्यक्रमो की रूपरेखा भी तय की गई
आप नेता संतोष देवांगन ने अयान न्यूज़ को बताया कि इस अहम बैठक में बीएसपी प्रबंधन के द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार व मनमानी कार्यप्रणाली को लेकर भी बात हुई है। इस सम्बंध में कल इस्पात मंत्री,सेल अध्यक्ष, व इस्पात सचिव से दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि मंडल के साथ छत्तीसगढ़ के आप नेताओ की मुलाकात भी होगी यह जानकारी दी गई ।
छत्तीसगढ़ के आप नेताओ की दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व छत्तीसगढ़ प्रभारी मंत्री गोपालराव के साथ अहम बैठक,


