13/12/2020
वर्चुअल मैराथन रन विद छत्तीसगढ़ में हिस्सा लेने कांग्रेस सेवा दल रायपुर ग्रामीण कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा ने लगाया सुबह-सुबह दौड़
छत्तीसगढ़ में नई सरकार के 2 साल पूरा होने पर 13 सितंबर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है
मनहरण लाल वर्मा ने दोंदेखुर्द रायपुर बलौदा बाजार स्टेट हाईवे के किनारे दौड़ लगाने के पश्चात कहा कि 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासन के 2 वर्ष पूरे हो रहे हैं 2 वर्ष की उपलब्धियों को बताने के लिए रन विद छत्तीसगढ़वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है
इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण के जनसंपर्क विभाग द्वाराक्या गया है इसमें सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रदेशवासियों को रन विद छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर दौड़ लगाने के लिए आग्रह किया गया है
इन 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ के लोगों के स्वाभिमान, संस्कृति, मान सम्मान और किसानों को,आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों,नरवा गरवा घुरवा बाड़ी,पशु संवर्धन को व्यवसाय जोड़ने के लिए गौठान के माध्यम से रोजगार सृजन तथा गोबर खरीदी के माध्यम से गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष पहल के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों के समर्थन में दौड़ लगाने की बात कही

