बेटी को दहेज में पौधे देकर किया विदा

बेटी को दहेज में पौधे देकर किया विदा

महतो परिवार एवं चरामेति फाउंडेशन परिवार की बन चुकी है यह परंपरा

दीपका, कोरबा निवासी चंद्रभूषण महतो के भाई महेंद्र कुमार महतो की बिटिया नम्रता का विवाह कोरबा के सेवक राम जायसवाल जी के सुपुत्र अविनाश जायसवाल के साथ दिनांक 10-12-2020 को कबीर भवन दीपका में सम्पन्न हुआ, विवाह में दहेज के सभी सामान के साथ बेटी को 35 फलदार पौधे देकर विदा किया

इसके पूर्व में चरामेति फाउंडेशन के प्रमुख प्रशांत महतो ने अपनी मंझली बहन मनीषा को दो वर्ष पूर्व विवाह में दहेज में पौधे एवं मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में पौधे दे चुके है, वर्ष 2020 में उन पेड़ो के फल भी परिवार प्राप्त कर चुका है

प्रशांत स्वंय अपने विवाह में गिफ्ट की जगह पुरानी एवं नई किताबों को उपहार के रूप में मंगवाया था और प्रमुखता से इसे कार्ड में छपवाया भी था जिसका बहोत अच्छा परिणाम समाज को देखने को मिला था

एक विज्ञप्ति में प्रशांत महतो ने बताया कि घरेलू कार्यक्रम में कुरूतियों को छोड़ नवाचार को शामिल करने की कोशिश रंग ला रही है, अपने विवाह से हर एक नई पहल को शामिल किया जिससे समाज बढ़ रही कुरूतियों से नई अच्छी प्रेरक रीतियों का शुभारंभ हो, बहन की शादी में पौधे देने के कलार समाज मे आज 2 वर्ष में 20 से ज्यादा ऐसे आयोजन हो गये जिसमे वृक्षारोपण एवं वृक्ष दान किया गया

बेटियों को एवं अन्य वैवाहिक समारोह में पौधे उपहार में देना महतो परिवार एवं चरामेति फाउंडेशन परिवार की परंपरा बन चुकी है जिसका बदलाव समाज मे देखने को मिल रहा है

प्रशांत महतो
चरामेति फाउंडेशन
9300008540
7400501000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *