छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारणी घोषित, कई राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अवसर के साथ 33 प्रतिशत महिला खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारणी घोषित, कई राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अवसर के साथ 33 प्रतिशत महिला खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मुख्य संरक्षण में, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री पी.एल. पुनिया जी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन द्वारा खेल कांग्रेस की नवीन प्रदेश कार्यकारणी घोषित की गई है। इस कार्यकारणी में 90 प्रतिशत से ज्यादा खिलाड़ियों के वरियता के साथ स्थान दिया गया है साथ ही राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल रही 33 प्रतिशत महिला खिलाड़ियों को भी प्रमुखता के साथ स्थान दिया गया है। कार्यकारणी में 36 जिले के जिलाध्यक्षों के साथ 100 प्रदेश पदाधिकारियों की सूचीं प्रकाशित की गई है, इन सभी पदाधिकारियों को 6 दिसंबर 2020 को राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन एवं प्रभारी महासचिव श्री चंद्रशेखर शुक्ला, मोर्चा-प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती शकुन डहरिया जी की उपस्थिति में नियुक्तिपत्र प्रदान कर कांग्रेस की नीति रीति व खेल और खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपत्र दिलाई जायेगी।
सूचीं संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *