रायपुर:-महापौर एजाज ढेबर ने श्यामनगर वृद्धाश्रम के रहवासी बुजुर्गों को ले जाकर राजधानी के ऐतिहासिक बुढ़ातालाब की सुन्दरता बोटिंग करवाकर दिखाया,
रायपुर – आज राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने राजधानी के श्याम नगर वृद्धाश्रम के रहवासी बुजुर्गों को ले जाकर राजधानी के 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बुढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में महापौर एजाज ढेबर के सतत सकारात्मक प्रयासों के सफल स्वरूप विकसित हुए सुन्दर विकास एवं सौंदर्यीकरण को बोटिंग से दिखलाया. इससे बुजुर्ग नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए एवं महापौर को इस हेतु धन्यवाद देने सहित उन्हें आशीर्वाद दिया।

