कृषि संशोधन बिल चीट फण्ड कंपनी की तरह,किसानों को कंगाल कर देगा यह कानून, मुख्यमंत्री ने कहा- हां हम किसानों के आंदोलन के साथ खड़े है विकास तिवारी

कृषि संशोधन बिल चीट फण्ड कंपनी की तरह,किसानों को कंगाल कर देगा यह कानून, मुख्यमंत्री ने कहा- हां हम किसानों के आंदोलन के साथ खड़े है

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्र के कृषि बिल की तुलना छ्त्तीसगढ़ में भाजपा शासन के दौरान बनी चिट फण्ड कंपनियों से कर दी।

उन्होंने कहा जैसे उस समय चीट फण्ड कंपनियां लोगों के पैसे लेकर किसानों को कंगाल कर गई उसी तरह कृषि बिल किसानों को कंगाल कर देगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह बिल पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आंकड़ा बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में जहां 12 प्रतिशत किसान सरकारी MSP पर निर्भर हैं वहीं छ्त्तीसगढ़ के 94 प्रतिशत किसान सरकारी MSP का लाभ उठाते हैं। ऐसे में MSP और मंडियों को खत्म करने की कोशिश किसानों के हितों पर कुठाराघात है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के साथ जरूर खड़ी है लेकिन आंदोलन किसानों का स्वस्फूर्त है।

(माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायगढ़ में हुवे पत्रकार वार्ता के अंश-विकास तिवारी,प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *