देश के लाखों आंदोलित किसानों के समर्थन में ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन मैदान में।

देश के लाखों आंदोलित किसानों के समर्थन में ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन मैदान में।

देश के किसान अपनी रोजी रोटी परिवार समाज और अपने किसान कौम को बचाने के लिए पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सड़कों पर लाखों किसान आंदोलित है।

जिसे लेकर ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन ने जिले के हर गांव में किसानों के हितों और उनकी सुरक्षा तथा केंद्र सरकार की कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों के खिलाफ में 10 दिसंबर तक विभिन्न रूपों में संचालित करने का निर्णय लिया है जिले के विभिन्न गांव में किसानों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

1 दिसंबर को कोरबा के घंटाघर चौक में प्रदर्शन कर शुरुवात किये तथा आज भेजीनारा अरदा अभयपुर के समस्त ग्रामीणों के साथ ऊर्जाधानी संगठन के बैनर तले देश के लाखों आंदोलित किसानों के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन कर जिले व देश में विरोध दर्ज कराये।

ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति, कोरबा(छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *