रायपुर:-राजधानी के गोल बाजार के व्यापारियों ने महापौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर दिया धन्यवाद,

रायपुर:-राजधानी के गोल बाजार के व्यापारियों ने महापौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर दिया धन्यवाद,

रायपुर – आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गोलबाजार के व्यापारियों ने राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उन्हें गोलबाजार के दुकानदारों को दुकान का मालिकाना हक देने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन की ओर से लेने हेतु अत्यंत सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. व्यापारियों ने इस सकारात्मक पहल एवं निरन्तर प्रयास करने पर महापौर एजाज ढेबर एवं राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को त्वरित निर्देश देने पर मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया की सकारात्मक विकासपरक सोच को भी जमकर सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *