रायपुर:-जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा की सराहनीय पहल,पिछले कई वर्षों से कर रहा है,लोगों का सम्मान,हमारा अपना सम्मान ग्रुप,
रायपुर:-जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में आज हमारा अपना पहचान ग्रुप द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन राजधानी के दोन्दे खुर्द में किया गया,आप को बतादें इस ग्रुप का उद्देश्य सामाजिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागेदारी निभाना समाज मे जो व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहें है उन्हें समाज के सामने लाना उनका सम्मान करना इस ग्रुप का उद्देश्य रहा है,इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि इस ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ समाज मे अच्छा कार्य करने वालों को जोड़ना उन्हें समाज मे सम्मान दिलाना ही प्रमुख उद्देश्य है जिससे प्रेरित होकर लोग समाजहित के कार्यों को करने में लोग आगे आएंगे, इस ग्रुप का संचालन विगत कई वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा के कुशल नेतृत्व में रायपुर जिला कांग्रेस सेवा दल के ग्रामीण अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा द्वारा संचालित किया जाता है ,आज इसी कड़ी में इस ग्रुप के माध्यम से कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को मदद पहुचाने में चिकित्सा विभाग के डॉक्टर, पुलिस विभाग के लोग,मीडिया के लोगों का आज इस ग्रुप द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा द्वारा सम्मान किया गया,आयोजन में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा सहित स्थानीय नेता गण, सरपंच उप सरपंच सहित ग्राम वाशी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

