आम आदमी पार्टी के कोरबा इकाई ने मनाया संविधान दिवस एवं पार्टी की स्थापना दिवस



आम आदमी पार्टी के कोरबा इकाई ने मनाया संविधान दिवस एवं पार्टी की स्थापना दिवस

आम आदमी पार्टी जिला कोरबा द्वारा 26/11/20 को सुबह 11 बजे घंटाघर चौक अम्बेडकर प्रतिमा के पास संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी की 8वी स्थापना दिवस मनाया गया। *संविधान निर्माता बाबा साहेब श्री भीम राव आम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुवात की गई तत्पश्चात पार्टी की 8वी वर्षगांठ की खुशी में केक काटा गया ।इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और “वर्तमान परिदृश्य में सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करना” विषय पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव जी पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल नाफिश खान जी जिला सचिव अमर दास जी जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर जी नरेश वासु जी और कोषाध्यक्ष आनंद सिंह कोरबा विधानसभा सचिव अमित उपाधयाय मनोज राज जी मीडिया प्रभारी मुशाहिद अंसारी ,परदेशिया विश्कर्मा रमजान खान मौजूद थे
*मुशाहिद,अंसारी,मीडिया प्रभारी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *