छत्तीसगढ़ प्राइवेट बस कर्मचारी संघ करेगा मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल,
रायपुर:-छत्तीसगढ़ प्राइवेट बस कर्मचारी संघ 25 तारीख को मुख्यमंत्री आवास पर जाकर भूख हड़ताल करेंगें।
आप को बतादें छत्तीसगढ़ प्राइवेट बस कर्मचारी संघ आज रायपुर कलेक्टर व एसएसपी को ज्ञापन सौपकर आरोप लगाया है कि प्राइवेट बस कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर 12 दिन से धरना रत है,लेकिन सरकार की तरफ से ना ही कोई प्रतिनिधि आज तक उनकी मांग को सुनने नही आया कर्मचारी संघ ने ज्ञापन में कहा है कि हम लोगों की मांगों पर सुनवाई नही होगी तो 25 तारीख को पूरे प्रदेश के बस कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल करेंगे।

