जेसीआई रायपुर के वर्ष 20 21 के अध्यक्ष सचिव की घोषणा

जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर
प्रेस विज्ञप्ति

जेसीआई रायपुर के वर्ष 20 21 के अध्यक्ष सचिव की घोषणा

22 नवंबर को सामान्य सभा में विगत एक महीने में हुई कैंडिडेट इंटरव्यू जिसमें सक्रिय सदस्यों ने अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी पेश कर चयन प्रक्रिया एवं इंटरव्यू का हिस्सा बने , उसके बाद अध्यक्ष ,सचिव एवं अध्याय प्रभारी के नामों की घोषणा की गई , चैयरमेन राजेश अग्रवाल , कोच अमिताभ दुबे ,आईटीसी एंबेसडर हृदेश चौहान, कोऑर्डिनेटर लीना वाढेर ,संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल, सभी अध्याय प्रभारी, पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति में विचार एवं चर्चा के बाद नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति हुई जिसकी घोषणा चेयरमैन एंड फाउंडर राजेश अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने अध्यक्ष सचिव एवं प्रभारी की घोषणा के साथ साथ नई टीम को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामना देते हुए कार्यकारिणी 20 21 तैयार कर शपथ ग्रहण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जैसी चित्रांक चोपड़ा को सुपर चैप्टर डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया।
कोरोनाकाल के बावजूद 2020 में सभी अध्याय ने ऑनलाइन कार्यक्रम कर अपने-अपने अध्याय को सक्रिय बनाए रखा ,वर्ष भर के कार्य एवं कार्यक्रम के आधार पर सुपर चैप्टर अवार्ड की घोषणा की गई ।
संलग्न –
अध्यक्ष सचिव 2021 की लिस्ट
सुपर चैप्टर अवार्ड लिस्ट

उपरोक्त जानकारी सुपर चैप्टर कोऑर्डिनेटर लीना वाढेर द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *