मितानीन दिवस पर मितानिनों का सम्मान

मितानीन दिवस पर मितानिनों का सम्मान

मितानीन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज शर्मा ने भनपुरी, गोंदवारा, गोगांव, सोनडोंगरी, कबीर नगर , बिरगांव में विभिन्न कार्यक्रमों में मितानिनों का सम्मान किया।

पंकज शर्मा ने कहा स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मितानिनों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार व क्रियान्वयन में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रदेश की मितानीन योजना की सफलता के परिणामस्वरूप केन्द्र ने आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण पेश हो रहा है। कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में भी मितानिनों ने सक्रियता से काम किया है।

कार्यक्रम में योगेंद्र सोलंकी , नंदलाल देवागन , पंरमानदं पटेल , निहाल ,घनश्याम क्षत्री, मोहित धृतलहरे, गायत्री सिंह ,चौधरी , जीत, सुनील , केशव, अरविंद, विरेन्द्र गुप्ता ,राम, बलराम साहु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *