अगर कोदापाखा में धान खरीदी केंद्र नहीं खोला जाता तो किया जाएगा जंगी आन्दोलन – देवलाल नरेटी

अगर कोदापाखा में धान खरीदी केंद्र नहीं खोला जाता तो किया जाएगा जंगी आन्दोलन – देवलाल नरेटी

दुर्गूकोंदल/ कोदापाखा क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं जनपद पंचायत के वनसभापति देवलाल नरेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कोदापाखा में धान खरीदी केंद्र खोले जाने की शक्त आवश्यकता है , मेरे द्वारा धान खरीदी केंद्र खोले जाने एवं लैंप्स खोले जाने का मांग क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लगातार किया जा रहा था एवं प्रसाशन के द्वारा भी इस बाबत लगातार पत्र व्यवहार भी किया गया है एवं कोदापाखा में वर्तमान में नवीन लैंप्स की स्वीकृति भी हो चुकी है।
जिससे क्षेत्रवासी पूर्ण रूप से यह मान कर चल रहे थे कि कोदापाखा में नवीन धान खरीदी केंद्र भी खोला जाएगा।
लेकिन प्रदेश सरकार ने कांकेर जिले के लिए नवीन धान खरीदी केंद्र की सूची जारी की है उसमें केवल तीन नए धान खरीदी केंद्र की सूची शामिल है ।
जिसमें दुर्गूकोंदल के कोदापाखा को शामिल नहीं किया गया ऊपर से ऐसे दो जगह नवीन केंद्र खोला गया है जिसका नाम सूची में शामिल ही नहीं था ।
जो पूर्णतः गलत है जबकि कोदापाखा में खरीदी केंद्र खोले जाने के आस में खरीदी केंद्र के लिए जगह आरक्षित कर साफ- सफाई कर खरीदी स्थल में बांड्रिवाल एवं जमीन की लिपाई भी की गई है ।
शासन प्रशासन से जो भी जानकारी ,दस्तावेज चाही गई उसे हर हाल में फुल फील किया गया है।
ऐसे में यदि कोदापाखा में नवीन धान खरीदी केंद्र नहीं खोला जाता है तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। कोदापाखा का नाम नवीन धान खरीदी केंद्र में शामिल नहीं करने पर क्षेत्रवासी जगत दुग्गा , आनंद महावे, तुलसी मातलाम, संपत नरेटी, जयलाल धुर्वा , अस्सीराम ध्रुव, सियाराम पोटाई, मिलाप बघेल, आत्माराम नरेटी, दिनेश नरेटी, दिनेश मरकाम, अनुज खरे, रमेश दुग्गा, भगवानी सिन्हा, नेमा लाल कोमरा आदि क्षेत्रवासी में भारी रोस व्याप्त है।

अज़ीम खान
मीडिया प्रभारी
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *