प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा ने छठ पूजा कर शुभकामनाएं दी

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा ने छठ पूजा कर शुभकामनाएं दी

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा ने छठ पर्व के अवसर पर पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की। छठ पर पूजा व लोगों को शुभकामनाएं देने अपने सहयोगियों के साथ व्यास तालाब, भनपुरी, रांवा,सरोरा,सोनडोगरी, कबीर नगर, अछोली, गोगांव, उरला पहुंचे।

पंकज शर्मा ने कहा आज कोरोना एक बड़ी समस्या है। जिससे दिनचर्या, आर्थिक स्थिति सहित पूरा जीवन प्रभावित हुआ है। हमें सुरक्षा और सावधानी रखने की आवश्यकता है। हम कामना करते हैं कि छठी माई और सूर्य देवता देश-प्रदेश को इस महामारी से सुरक्षित रखेंगे। हमारा जीवन पहले की तरह चलने लगेगा और सुख समृद्धि आएगी। प्रदेश सरकार इस महामारी से लड़ाई और प्रदेश की उन्नति हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर सभापति योगेंद्र सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल देवांगन, संतोष साहु, रियाज, मो. इकराम, आशीष दुबे, अविनाश, निहाल, हनी बग्गा, रुपेश वर्मा, जीत सिंग, सुरेंद्र चौधरी, सकलैन कामदार, जितेंद्र आजाद, राजकुमार राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *