जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ आयोजन मिलनसमारोह में रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़

आयोजन :- मिलनसमारोह में रक्तदाताओं का किया सम्मान
तखतपुर जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के सदस्यों का दीपावली मिलन समारोह स्थानीय तखतपुर में हुआ,
इस अवसर समिति के संस्थापक श्री घनश्याम श्रीवास ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेरित करते हुए कहा कि पिछले 6 वर्षों से कार्यरत रक्तदान सेवा समिति से लोगों की उम्मीद बढ़ गई है!
जिसे लेकर हमें और ज्यादा संचालक जोड़कर समाज सेवा में अपना योगदान देना है। समिति के वरिष्ठ संचालक संदीप यादव जी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान सेवा समिति से अब तक 48352लोगों को निशुल्क रक्तदाता उपलब्ध करा चुका है प्रतिदिन 40/50 कॉल हमारे समिति के संचालकों को रिसीव करना पड़ रहा है समिति के सदस्य डॉ श्री मालिक राम साहू जी पप्पू साहू राहुल श्रीवास आकाश यादव मुकेश श्रीवास मनोज जायसवाल कैलाश धुरी मनोज कश्यप ओंकार साहू दुष्यंत साहू शिवदास मानिकपुरी दुर्गेश साहू दुर्गेश निर्मलकर कुशल सोनकर द्वारा सभी कॉल अटेंड कर के मरीज से सम्बंधित जानकारी जैसे कि नाम पता ब्लड़ ग्रुप हॉस्पिटल आदि ली जाती है इसके बाद समिति द्वारा निर्धारित फार्मेट से भरकर उसे शोषल मिडिया में 160 ग्रुप में वायरल किया जाता है |

जागृत युवा सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री घनश्याम श्रीवास जी ने कहा कि बहुत जल्द हम समिति द्वारा हमारे समिति के डोनर को प्रशसनिक पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *