राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा दीपोत्सव पर्व दीपावली में गोबर से बने दीयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा दीपोत्सव पर्व दीपावली में गोबर से बने दीयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समाज के युवा वर्ग द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर ग्रामीण अंचल के गोबर से बने इको फ्रेंडली दीयों को रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर – घर जाकर बांटे गए। विशाल कुकरेजा ने बताया कि गोबर के दीए जलाने से क्षेत्र के वातावरण में भी शुद्धता आयेगी।गोबर के जलने से अनेक प्रकारों के खतरनाक जीव जंतुओं का नाश होता है गोबर हमारे पुरातन सभ्यता का प्रतीक है प्राचीन समय में गोबर से ही घर की लिपाई पुताई की जाती थी जिससे गौ संरक्षण भी होता था। विशाल ने बताया कि गोबर से बने दीयों का वितरण करना समाज के लिए पहल हैै इससे रोजगार के साथ गौ सेवा के लिए एक अच्छा माहौल बनेगा। विशाल कुकरेजा ने सभी से अपील को है कि “पर्यावरण” की रक्षा एवं मानवता की सुरक्षा हेतु ये दियों का इस्तेमाल इस दीपावली पर अवश्य करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रिगेड के अमर चंदनानी, संतोष लोहाना, महेश भम्भानी, सुनील रंगलानी,सागर कुकरेजा, जय राजपाल,प्रेम मेघजानी,विनय तिर्थानि,वरुण हबलानी,विषय राजपाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *