राज्य सरकार ने आयोग के पाँच अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। आदेश राज्य सरकार ने जारी किया है।
इस आदेश के अनुसार राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास,राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक,राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबडा, राज्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू और राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा को अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।


