मुंबई। नॉमिनेट होने के करीब 4 महीने पश्चात रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड जावेद अख्तर को मिल गया। जिसकी फोटो शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। जावेद अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय नागरीक हैं। इसे अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिन्स के नाम पर दिया जाता है। 2003 से दिया जा रहा यह अवॉर्ड साइंस, रिसर्च, एजुकेशन या एंटरटेनमेंट फील्ड के नामी व्यक्ति को दिया जाता है, जो पब्लिकली लॉजिकल होकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रयास करता है।
जावेद ने कहा था हैरान हूं मुझे सुना जाता है
नॉमिनेट होने के बाद जावेद ने एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अवॉर्ड के बारे में सोच नहीं रहे थे। वे खुद इस बात से हैरान हैं कि आर्गनाइजर उनकी वे बातें सुनते थे जो उन्हें भारतीय राजनीति के बारे में कही थीं। जावेद ने रिचर्ड का शुक्रिया करते हुए कहा था उनका खत मिलना बहुत ख़ुशी हुईं थीं

