रायपुर। सत्यनारायण शर्मा ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। सत्यनारायण शर्मा उनके शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
सत्यनारायण शर्मा ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर दु:ख प्रकट किया

