छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धनकुबरो और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का जलवा
महिलाओं को भाजपा में बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया
आरएसएस के दबाव के चलते प्रदेश कार्यकरणी के मीडिया विभाग में महिलाओं को नियुक्त नही किया गया
भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा कर धन्ना सेठो और भ्रष्टाचारियों को पद से नवाजा गया
भाजपा के मूल कार्यकर्ता सोशल मीडिया में शीर्ष नेताओं को खरीखोटी सुना रहे है
रायपुर 30/09/2020 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को रमन सिंह द्वारा बनाया गया मायाजाल बताया है और कहां की आरएसएस मुख्यालय के दबाव में आकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया विभाग में एक भी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की है क्योंकि आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं का को बोलने का अधिकार,समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया विभाग में किसी भी महिला नेत्री को प्रवक्ता नहीं बनाया गया जबकि भाजपा और आरएसएस के नेता महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और शेखचिल्ली वाली भाषा बोलते हैं पर हकीकत में महिलाओं को आरएसएस और भाजपा में मुखर होकर बोलने का अधिकार प्राप्त नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का दबदबा और जलवा है भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है और धनकुबेर ओ कमीशन खोरो को बड़े पदों से नवाजा गया है जिसके की कारण मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा छा गई है सोशल मीडिया में खुलकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं और अपनी उपेक्षा से मानसिक अवसाद से ग्रसित तक होने की बात कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रश्न पूछते हुए कहां है कि किस कारण से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग में महिला प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई क्या आरएसएस मुख्यालय से के दबाव में आकर महिला प्रवक्ता नहीं बनाया गया क्या भाजपा आज भी महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं समझते जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता नहीं बनाया गया इस बात का जवाब छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाएं भी चाहती है।
विकास तिवारी
प्रवक्ता/प्रदेश सचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में धनकुबरो और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का जलवा महिलाओं को भाजपा में बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया

