आमरण अनशन के 16 वे दिन रायपुर जिला के पदाधिकारियों ने एकदिवसीय अनसन पर बैठ कर समर्थन दिया


18/07/2020

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आज 16वा दिन भी आम आदमी पार्टी का अनसन जारी

आमरण अनशन के 16 वे दिन रायपुर जिला के पदाधिकारियों ने एकदिवसीय अनसन पर बैठ कर समर्थन दिया

आम आदमी पार्टी अपनी मांगों को लेकर लगातार सोलहवें दिनों से आमरण अनशन पर है प्रदेश की भुपेश सरकार की जिस प्रकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है आम आदमी भी बेरोजगरो की लड़ाई में डटी रहेगी ।

अनसन की बागडोर सम्हाल रहे पार्टी प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने का कहना है कि शायद सरकार गाँधी जी के सत्याग्रह को भूल गयी है इसलिए सत्याग्रह के रास्ते चल रहे आंदोलन की आवाज नही सुन रही है पर हम अपनी मांगों को लेकर अडिग है और गांधी के रास्ते चलकर ही अपनी मांगे मनवाएँगे ।

उत्तम जयसवाल ने कहा कि बड़ी विडंबना है छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार अपनी सत्ता बचाने के उपाय में लगी है जिस प्रकार मध्यप्रदेश व राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियां चल रही उससे लगता है भुपेश बधेल भी घबराए हुए है और अपने विधायकों को लगातार सरकार में भागीदार बना कर बचाए रखने का प्रयास कर रहे है तभी उन्होंने अपने 69 विधायको में से अबतक 47 विधायकों को शामिल कर रही है सब दिख रहा है

तेजेन्द्र तोड़ेकर ने बताया हमारे अनसन के समर्थन लगातार हमे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवक युवतियों के मिस्ड कॉल आरहे है पर लगता है सरकार की प्राथमिकता निर्माण कार्य मे ज्यादा है जिसके माध्यम से सरकार के लोगो अपनी जेब भरने व्यस्त है । बेरोजगारो को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता ही नही है ।

आज के इस आमरण अनसन को समर्थन देने रायपुर जिले के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय उपवास कर अनसन को समर्थन दिया जिसमें एकांत अग्रवाल जिला सचिव मुकेश देवांगन जिला संगठन मंत्री अज़ीम खान जिला मीडिया प्रभारी संतोष दुबे सह संगठन मंत्री उमेश जंघेल हेमंत कुमार टंडन आनद मानिकपुरी अन्नू अरुण सिंह कलावती मार्को प्रदेश प्रवक्ता अनुषा जोशेफ नौसाद अली सन्त राम सलाम शिव पोटाई उमेश पोटाई उपस्थित रहे।

अज़ीम खान
मीडिया प्रभारी रायपुर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *