प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा मरवाही उपचुनाव के लिए प्रभारियों की गई नियुक्ति

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 प्रभारियों की नियुक्ती कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल, विधायक मोहित केरकेट्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान को उपचुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।

विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ़ के विधायक हैं। वहीं पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा हैं। मरवाही विधानसभा क्षेत्र पेंड्रा, गौरेला और मरवाही ब्लॉक में शामिल हैं। ये ब्लॉक पाली-तानाखार, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से जुड़े हुए हैं।

इसे देखते हुए ही दोनों विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिलासपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान को भी प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है। ये तीनों नेता अपने-अपने प्रभार वाले ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं के साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *