कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगन्नाथ पूरी मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी चमत्कारी बाते है जो सभी को आश्चर्यचकित कर देती है
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने रथयात्रा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियो को बधाई एवम शुभकामना देते हुए कहा कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है. ऐसे त्यौहार हमें एक-दूसरे के निकट आने का अवसर प्रदान करते हैं. इस पर्व के दौरान हमे उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति तथा रहन-सहन में समानता एवं एकरूपता के दर्शन होते हैं. हमारी महान भारतीय संस्कृति में महाप्रभु जगत्राथ, माता सुभद्रा और भ्राता बलभद्र की रथ यात्रा का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है. तीर्थ क्षेत्र जगत्राथ पुरी के महाप्रभु भगवान जगत्राथ छत्तीसगढ़ सहित सम्पूर्ण भारत के आराध्य हैं। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी रथयात्रा उत्साह के साथ मनाई जाती है. जगत्राथ संस्कृति वास्तव में सामाजिक समरसता की संस्कृति है। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने बताया कि जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी चमत्कारी बातें हैं जो सभी को आश्चर्यचकित कर देती हैं-
जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर स्थित झंडा हमेशा हवा की विपरीत दिशा में लहराता है.
इसी तरह मंदिर के शिखर पर एक सुदर्शन चक्र भी है. इस चक्र को किसी भी दिशा से खड़े होकर देखने पर ऐसा लगता है कि चक्र का मुंह आपकी तरफ है।
मंदिर की रसोई में प्रसाद पकाने के लिए 7 बर्तन एक-दूसरे के ऊपर रखे जाते हैं. यह प्रसाद मिट्टी के बर्तनों में लकड़ी पर ही पकाया जाता है. इस दौरान सबसे ऊपर रखे बर्तन का पकवान पहले पकता है फिर नीचे की तरफ से एक के बाद एक प्रसाद पकता जाता है.
मंदिर के सिंहद्वार से पहला कदम अंदर रखने पर ही आप समुद्र की लहरों से आने वाली आवाज को नहीं सुन सकते. आश्चर्य में डाल देने वाली बात यह है कि जैसे ही आप मंदिर से एक कदम बाहर रखेंगे, वैसे ही समुद्र की आवाज सुनाई देने लगती है. यह अनुभव शाम के समय और भी अलौकिक लगता है.
हमने ज्यादातर मंदिरों के शिखर पर पक्षी बैठे और उड़ते देखे हैं. जगन्नाथ मंदिर की यह बात आपको चौंका देगी कि इसके ऊपर से कोई पक्षी नहीं गुजरता. यहां तक कि हवाई जहाज भी मंदिर के ऊपर से नहीं निकलता. श्री बंजारे ने इस अवसर पर भगवान जगत्राथ से छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली तथा सभी लोगों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद की कामना की है.
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगन्नाथ पूरी मंदिर से जुड़ी कुछ ऐसी चमत्कारी बाते है जो सभी को आश्चर्यचकित कर देती है

