रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 23 जून मंगलवार सुबह 7 बजे रायपुर से गौरेला के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे गौरेला में जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे पेण्ड्रा में जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 24 जून बुधवार को सुबह 11 बजे मरवाही में जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे मरवाही से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का पेण्ड्रा- गौरेला- मरवाही जिले का दौरा

